Aaj Ka Rashifal 27 March: जानिए कैसे रहेगा आज का दिन, 27 मार्च, 2024 का राशिफल

March 27, 2024

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 27 March, 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेष: अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभाओं को उजागर करेंगे।   

बृषभ: प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी।      

मिथुन: अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छवि बनाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है।      

कर्क: व्यावसायिक लाभ के अवसर प्रप्त होंगे। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। दूसरों की आलोचना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता का सूचक है।    

सिंह: नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें अपनी प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान कर सही दिशा में परिश्रम करें।     

कन्या: उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगे। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।  सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगी।         

तुला: नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। शंकाओं पर काबू रखें ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय न लें।    

वृश्चिक: धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कायरे में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। वाकपटुता से संबंधों में लोकप्रियता मिलेगी।  

धनु:  जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। नए रचनात्मक कायरे में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बन सकती है। अत: इस पर नियंत्रण रखें।

मकर: भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-बिहार पर नियंत्रण करें।   

कुंभ: शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।

मीन: ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होगा। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व समाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
 


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics