Aaj Ka Rashifal 23 April: आज कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों तक का दिन, पढ़ें 23 अप्रैल का राशिफल

April 23, 2024

जानिए राशि के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल (Today Horoscope 23 April 2024 Ka Rashifal) आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेष : नौकरी कर रहे जातको के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए अधिक लाभ तथा मुनाफे वाला दिन रहेगा। सेहत के लिहाज से दिन शुभ है। 

वृषभ: नौकरी कर रहे लोगों को अपने सहकर्मियों तथा अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आज प्राप्त होगा। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें, वरना बीमार पड़ सकते हैं।  
मिथुन : आज धन लाभ से आपकी खुशियाँ बड़ सकती हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला बना रहेगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन भी खुशहाल होगा।  

कर्क : आज आप किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ के योग हैं। किसी पुराने मित्र से आज मुलाकात हो सकती है।

सिंह: पारिवारिक तथा वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातको के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। जिन लोगों की काफी समय से तबियत खराब चल रही थी उनकी सेहत में आज सुधार होगा।  

कन्या : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। कार्यो के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान थोड़ा संभकर कर रहे, चोट लगने की संभावना है।  सेहत के लिहाज से दिन काफी अच्छा है।

तुला : अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छे समाचार देने बाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्तिथियाँ आपके पक्ष में बनी रहेंगी। धन लाभ के योग हैं।  आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करें, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।

वृश्चिक: दिन का मध्य भाग यात्राओं तथा खर्चो से भरा बना रह सकता है। कार्यो को लेकर दौड़ भाग अधिक बनी रह सकती है। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आज आ सकते हैं।

धनु: आप अपनी संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं तथा संतान सुख प्राप्त करेंगे। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छे रिजल्ट देने वाला बना रहेगा। आप कुछ नए लोगों के साथ मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

मकर : आज आपके जीवन साथी को पदलाभ तथा धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। छात्र वर्ग को आज अधिक परिश्रम के उपरांत सफलता की प्राप्ति होगी। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

कुंभ: आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को कुछ परेशानी मिल सकती है। यदि आप किसी से कोई लेनदेन करें, तो उसमें थोड़ी सावधानी बरतें। दस्तावेजों को अच्छी तरह से परख कर ही हस्ताक्षर करें।

मीन : नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को कुछ परेशानी मिल सकती है। कार्यो की अधिकता आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिसमें आपको जीत मिलेगी।
 


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics