Aaj Ka Rashifal, Saturday, March 8, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 8 मार्च, 2025 का राशिफल

March 8, 2025

जानिए शनिवार, 8 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी।  भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।            
बृषभ : भौतिक आकांक्षाएं अभाव का एहसास कराएंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सफल होंगे।
मिथुन : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।            
कर्क : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा।           
सिंह : विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। घर में खुशहाल माहौल रहेगा।         
कन्या : भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।             
तुला : उच्छृंखलता व व्याग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।         
वृश्चिक : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकट संबंधों के बीच मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।              
धनु : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति मन को प्रसन्न रखेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।         
मकर : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंतण्ररखें। नये संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे।            
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।      
मीन : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों का सान्निध्य प्राप्त होगा। परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर दें। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics