
Aaj Ka Rashifal, Wednesday, March 12, 2025: जानिए मंगलवार, 11 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष : अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। दिनचर्या सुधार रचनात्मकता की ओर केंद्रित हों। घरेलू अथवा निजी जरुरतों में व्यय का योग है। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
बृषभ : परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं का त्याग आशावादी बने। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश संभव। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी।
मिथुन : निकट संबंधों के बीच भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
कर्क : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। गलत प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। मन नई-कई कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा प्रबल होगी। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ेगी। सगे-संबंधों के बीच मधुरता कायम रखें। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता का योग है।
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। समय अच्छा रहेगा। इधर की बात उधर करने आपकी छवि धूमिल हो सकती है।
तुला : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है।
वृश्चिक : अच्छी योजनाओं में आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति होगी। निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केंद्रित करें।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। बहुत ही अच्छा समय आ गया है, सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें। निकट संबंधों के बीच भावनात्मकता पर ध्यान दें।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।
कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये लक्ष्यों के प्रति क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। किसी निकट संबंधी से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान का योग है।
मीन : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन बनाने हेतु मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र |
Tweet