
Aaj Ka Rashifal, Tuesday, March 25, 2025: जानिए मंगलवार, 25 मार्च, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष : नाजुक संबंधों के बीच छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। घर में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। निकट संबंधों में कर्तव्यनिष्ठ बनें। सगे-संबंधियों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें।
बृषभ : परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को एकजुट रखने में केंद्रित होगा। संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लें। मन को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें।
मिथुन : निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। बीते हुए कल व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक कई सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे।
कर्क : भविष्य संबंधित योजनाओं से मन प्रभावित रहेगा। मन अच्छे विचारो से सिंचित होगा। धार्मिक व पारंपरिक कायरें की ओर केंद्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। रजनात्मक कार्य पूर्ण होगा।
सिंह : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
कन्या : आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। प्रणय संबंधों को लेकर मन में चिंता रहेगी।
तुला : महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों का सान्निध्य ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगा।
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। मन धनागम की नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बन सकती है।
धनु : मधुरवाणी से सगे-संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मकर : पूर्वाग्रहवश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें। गलतियों को स्वीकारते हुए सगे-संबंधों के बीच क्षमायाचना करें और शांत भाव से अच्छे कार्यों द्वारा उसका प्राश्चित भी करें।
कुंभ : परिवार को कुशलता से चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार के विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुराने गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारने का प्रयास करें।
मीन : पुरानी बातों को भूल वर्तमान के साथ समझौता करें। मन पर नियंत्रण रख कर्तव्यनिष्ठ बने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढ़ेर सारे पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र |
Tweet