Aaj Ka Rashifal, Tuesday, June 3, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 3 जून, 2025 का राशिफल

June 3, 2025

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, June 3, 2025: आज मंगलवार, 3 जून, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : नये संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है।  भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।

बृषभ : गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।

मिथुन : संबंधों में आलोचनात्मक रवइया आपके छवि पर बुरा प्रभाव डालेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  बिरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव।

कर्क : आपका मस्त-मौला मन मौज मस्ती में समय ब्यर्थ कर मन महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में नये लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह : पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में समुचित परिश्रम मन केन्द्रिति होगा। अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक समना करें।

कन्या : नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा। कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है।

तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। व्यहारकुशलता व वाक्पटुता आपके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पूंजी है।

वृश्चिक : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।

धनु : वसूल पसन्द व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी। आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत: इसे सुधारें।

मकर : मन कुछ असमान्यताओं का शिकार हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी।  आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।  ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।  महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे।

मीन : भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकती हैं। किसी नये क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परम्परावादी व स्वाभिमानी मन व्यवहारिक जगत मे ताल-मेल बिठाने में असमर्थ कहा जाएगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics