Aaj Ka Rashifal, Tuesday, May 27, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 27 मई, 2025 का राशिफल

May 27, 2025

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, May 27, 2025: आज मंगलवार, 27 मई, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्रों से जुड़े लोगों में क्रियाशीलता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है।

बृषभ : मनोबल एवं अभिव्यक्ति के अभाव वश प्रतिभाओं के उजागर में अक्षम होंगे।  किसी प्रियजन से अचानक भेंट के कारण उत्साह में वृद्धि होगी। सन्तान के भविष्य संबंधी चिन्ताएं थोड़ा मन को उद्वेलित करेंगी।

मिथुन : कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण सौदे का लाभ उठाने में सक्षम होंगे। अपने मन में नकारात्मक भावनाओं को त्याग कर सकारात्मकता पर ध्यान दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति से व्यस्तता में वृद्धि।

कर्क : बहुत दिनों से अवरोधित कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। किसी मांगलिक आयोजन में आमंत्रित होंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

सिंह : धामिक कायों में रुचि बढ़ेगी। कानूनी मामलों में मनोवांछित परिणाम मिल सकते हैं। मीडिया अथवा लेखन से जुड़े व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। विरोधियों की सक्रियता के बावजूद भी धैर्य का परिचय देंगे।

कन्या : जीवन में अचानक हो रहे उथल-पुथल से घबराने के बजाय धैर्य व विवेक से काम लें। विषम परिस्थितियों के मध्य किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति में विलंब से मन चिन्तित होगा।

तुला : अच्छे कायरे द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। अपने इष्ट देव की आराधना करके नया कार्य प्रारम्भ करें, सफलता मिलेगी। वाहन अथवा किसी अचल सम्पत्ति का क्रय-विक्रय संभव।

वृश्चिक : घर में कुछ तनाव का वातावरण रहेगा। शिक्षा में मनोवांछित सफलता न मिलने से मन परेशान रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।

धनु : सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरण अथवा पदोन्नति के योग हैं। घरेलू कायरे की पूर्ति हेतु व्यस्तता बढ़ेगी।आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।  

मकर : अपनी आन्तरिक क्षमता को पहचानते हुए अपने आपको सकारात्मक दिशा दें।  लेन-देन में सावधानी बरतें। विपरीतलिंगी संबंधों में निकटता से महत्वपूर्ण कायरे में विलंब संभव।  

कुंभ : अच्छे समय की शुरुआत होगी कार्य क्षेत्र में कद और सम्मान बढ़ेगा। भौतिक सुख-साधन की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक क्षेत्र में  प्रगति के आसार हैं। कोई अवरोधिक कार्य भी संभव।

मीन : प्रयासरत क्षेत्रों में नये उमंग की अनुभूति करेंगे। नयी-नयी सफलताएं आपको आकषिर्त करेंगी, अत: परिश्रम से न घबराएं। रचनात्मक अथवा कलात्मक क्षेत्रों में रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics