Weekly Horoscope 25 to 31 May 2025: जानिए 25 से 31 मई 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल और सप्ताह के त्यौहार

May 25, 2025

Weekly Horoscope 25 to 31 May 2025: आज हम आपको बताएंगे 25 से 31 मई तक के भविष्यफल के बारे में, कौन-सी राशि वालों को रहना होगा सतर्क और कौन सी राशिवालों को होगा लाभ। साथ ही आपको बताएंगे कि इस सप्ताह कौन-कौन से त्यौहार हैं।

मेष-महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेक से लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। खराब लोगों से निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से  आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा।     

वृषभ-नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। रविवार एवं सोमवार को नये व्यायसायिक संबंधों के लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। राजनीतिज्ञों को विरोधियों की प्रबलता से कुछ कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कायार्ें में रुचि बढ़ेगी। मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे किंतु अत्याधिक भावुकता शोषण का कारण बन सकता है। 

मिथुन-प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी।  आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से मन चिंतित होगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन उत्साहित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा।   

कर्क- कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। घरेलू बातों को लेकर मन थोड़ा परेशान होगा। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव हैं। कार्यक्षेत्र में बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से यह सप्ताह सुखद होगा। किसी लंबी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है। 

सिंह-महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लाएंगे। अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंता होगी। रविवार एवं मंगलवार को आर्थिक कठिनाइयों की आशंका है किंतु जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित कोई समस्या हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।     

कन्या-इस सप्ताह अत्याधिक व्यय से अर्थाभाव संभव। दायित्वों के पूर्ति में समुचित साधनाभाववश मन चिंतित होगा। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए प्रयत्नशील होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त होगा।    

तुला- इस सप्ताह अच्छी योजनाओं द्वारा विषम स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताओं को लेकर परेशान होंगे। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छवि को कूप्रभावित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही न करें। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से चिंतित होंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें।   

वृश्चिक-बौद्धिक क्षमता  द्वारा आय व्यय में संतुलन बनाएंगे। कुछ घरेलू चिंताएं परेशान करेंगी। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ प्राप्त होगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये-नये विचारों पर केंद्रित होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। 

धनु-रोजगार व्यस्तता बढ़ेगी किंतु जरूरी कार्य समय से निपटायें। आपका अस्थिर मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की  दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भौकिक सुख-साधन हेतु व्यय संभव। 

मकर-कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ दें तो घर में उत्साहित माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक मिलेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। 

कुंभ- जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु साधन व्यवस्था के लिए चिंता होगी। अच्छे व्यवहार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से प्रशंसा मिलेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति प्रसन्न होंगे।

मीन-आपका उच्च कल्पनाशील मन नयी सुन्दर कल्पनाओं से ओत-प्रोत रहेगा। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश मिल सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य पर सावधानी अपेक्षित है। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी।  रविवार व बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। इस स्थिति से बिचलित होने की आवश्यकता नहीं है।

सप्ताह के व्रत और त्योहार

26 मई-महापंचक, श्राद्ध की अमावस्या, शनि जयन्ती, भावुका अमावस्या, फलहारिणी कालिका पूजन, सावित्री चतुर्दशी व्रत, वट सावित्री व्रत का द्वितीय संयम। 27 मई-स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, बरगदही अमावस्या, पंचगौड़ों का वट सावित्री व्रत, दस दिनी गंगा दशहरा व्रतारम्भ। 28 मई-ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष शुरु। 29 मई-सान्हव्यापिनी, तृतीया में रम्भा व्रत, श्री महाराणा प्रताप जयंती (राजस्थान), हिजरी जिल्हेज 12वां माह शुरु। 30 मई-भद्रा प्रात: 10:21 बजे रात्रि 09:24 बजे तक, वैनायकी श्री गणोश चतुर्थी व्रत, श्री गुरु अर्जन देव बलिदान दिवस। 31 मई-शुक्र अिनी नक्षत्र एवं मेष राशि में पूर्वा. 11:32 बजे प्रवेश करेगा। 1 जून-विन्धयवासिनी षष्ठी, अरण्य षष्ठी (बंगाल), जामात्रि षष्ठी (बंगाल)। 


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics