Aaj Ka Rashifal, Tuesday, June 10, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 10 जून, 2025 का राशिफल

June 10, 2025

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, June 10, 2025: आज 10 जून 2025, मंगलवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी।

बृषभ : पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। आलस्य को त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।

मिथुन : कहीं-कहीं अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें। कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है।

कर्क : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है।

सिंह : ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।

कन्या : निराशावादी बिचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।

तुला : कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी मर्मस्पर्शी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती है।  स्वास्थ्य संबंधी कठिनाईयां भी मन को दुखित कर सकती है।

वृश्चिक : मन को सकारात्मक दिशा में सक्रीय करते हुए अपने आपकों उर्जावान बनाए रखे। महत्वपूर्ण दायित्वें पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अत्याधिक कार्य के बोझ से मन बोझिल होगा।

धनु : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार करेगा। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है।

मकर : सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह अभाव। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ : पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्य में व्यतीत होगा। नये कार्य में ब्यस्तता बढ़ाएगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। संबंधों में नैतिक कर्तब्यों बिमुख न हो।     
मीन : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। नये कार्य में संलग्नता से लाभ संभव। भावुक्ता ब्यवहारि जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics