
Aaj Ka Rashifal, Wedness, June 11, 2025: आज 11 जून 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष : अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित रहेगा। अपनी दिनचर्या सुधार स्वयं को सकारात्मक दिशा की तरफ केंद्रित करें। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतो में व्यय का योग है। कोई नया लक्ष्य सार्थता हेतु उद्वेलित करेगा।
बृषभ : परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं को त्याग आशावादी बने। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे।
मिथुन : निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। रोजगार में विरोधियों की प्रबलता की आशंका है। अत: ध्यान दें।
कर्क : सरल व्यवहार से निकट संबंधों में आपकी महत्ता बढ़ेगी। खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनायें। मन नई कल्पनाओं की सैर करेगा। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा प्रबल होगी।
सिंह : कुछ नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिंता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता का योग है।
कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। समय अच्छा है परन्तु इधर-उधर की बात करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
तुला : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। धार्मिक व सामाजिक कायरें में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता बरतें। महत्वपूर्ण मुद्दों पर संयम से कार्य लें।
वृश्चिक : अच्छी योजनाएं फलीभूत होंगी। रचनात्मक कायरें में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केंद्रित करें। घर में सामान्य माहौल रहेगा।
धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। अच्छा समय आ गया है, सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।
कुंभ : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। मन कुछ नये रोजगार की ओर केंद्रित हो सकता है। किसी निकट संबंध के सहयोग से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से उपहार व सम्मान मिलने का योग है।
मीन : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में असंतुलन से मन परेशान होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिंतित होगा।
Tweet