Aaj Ka Rashifal, Wednesday, June 25, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 25, 2025 का राशिफल

June 25, 2025

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, June 25, 2025: आज 25 जून 2025, बुधवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : नई-नई युक्तियों के साथ लाभ के नये साधन सुलभ होंगे। समय का लाभ उठाते हुए कार्य क्षेत्र में अनवरत् परिश्रम की आवश्यकता है। रोजगार पारिवारिक समस्याएं आपको थोड़ा चिन्तित कर सकती है।

बृषभ : निराशा को त्याग कर मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कुछ कठिनाईयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। कुछ भावनात्मक संबंधों को लेकर मन परेशान होगा।

मिथुन : पुराने समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। संबंधों में मधुरवाणी का प्रयोग करें। निर्थक दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। अत्याधिक कार्य की व्यस्तता से मन परेशान होगा।

कर्क : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में मन चिन्तित होगा।

सिंह : महत्वपूर्ण कार्य के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित प्रयत्न की आवश्यकता है। परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा। परिजनो से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

कन्या :  किसी नये कार्य के सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। बहुत सारे अवरोधित कार्य हल के आसार बनेंगे।

तुला : कार्य क्षेत्र में अपनें बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। जीविका में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। महत्हपूर्ण क्षेत्रो में उच्च स्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक : किसी नये कार्य में मन केन्द्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। हर बात को लेकर मन को संजीदा न होने देवे। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक है।

धनु : निकटस्थ संबंधों में किसी की कटुवाणी मन को दुखित कर सकता है। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। दूसरों की प्रगति से मन में ईष्र्या एवं हीनता न पैदा होने देवे।

मकर : किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लावे, अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।

कुंभ : आर्थिक समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र सफलता अर्जित करेंगे। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।

मीन : पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। नकारात्मकता को न पालें। किसी नये रिश्तें में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics