Aaj Ka Rashifal, Thursday, July 10, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बृहस्पतिवार, 10 जुलाई, 2025 का राशिफल

July 10, 2025

Aaj Ka Rashifal,Thursday, July 10, 2025: आज बृहस्पतिवार, 10 जुलाई, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष :  भावना से उद्वेलित आपका मन  निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं।

बृषभ : भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।

मिथुन : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। उच्छृंखलता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।  

कर्क : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।     

सिंह : किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट मिल सकता है। 

कन्या : कुछ नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।   

तुला : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।  किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन में चिंता रहेगी।    

वृश्चिक : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।  क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

धनु : रोजगार में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।

मकर : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।

कुंभ : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।

मीन : पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। कुछ असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधों में कटुता ला सकता है। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics