Aaj Ka Rashifal, Tuesday, August 12, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 का राशिफल

August 12, 2025

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, August 12, 2025: आज मंगलवार, 12 अगस्त, 2025, बृहस्पतिवार का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रहवश अपने निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।

बृषभ : अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनेंगे। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। रोजगार में सफलता से मन उत्साहित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।

मिथुन : रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। अपने अंदर नई ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। बिगड़े संबंधों को अच्छे आचरण द्वारा सुधारने की चेष्ठा करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।

कर्क : उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएंगे। रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन हीनता रहेगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।

सिंह : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रूप से चिंतित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा।

कन्या : सरल व मिलनसार स्वभाव से सगे-संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। प्रणय संबंधों के प्रति मन केंद्रित होगा।

तुला : प्रणय संबंध में केंद्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा। 

वृश्चिक : व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का  योग है। अत्याधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की आशंका है। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा। 

धनु : किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। अपने भाग्य को कोसना छोड़ स्वयं को सकारात्मक दिशा में लगायें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव।

मकर : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा। आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी।

कुंभ : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। आप में दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है। इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी।

मीन : रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु जरूरी कार्य समय से पूर्ण करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाने का प्रयास करें। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics