Aaj Ka Rashifal, Saturday, September 27, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 27 सितंबर, 2025 का राशिफल

September 27, 2025

Aaj Ka Rashifal, Saturday, September 27, 2025: आज शनिवार, 27 सितंबर, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। परिजनों के सान्निध्य में पूरा दिन व्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।  रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।                
बृषभ: सगे-संबंधियों के बीच अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है।  माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। व्यावसायिक योजनाएं विफल होती नजर आएंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।       
मिथुन : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। देवी की आराधना में मन केंद्रित होगा। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं।             
कर्क : आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। ईशवरीय आस्था से मन शांति की अनुभूति करेगा। परिजनों के मध्य सब कुछ सामान्य होगा। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित होगा।        
सिंह : अंतर्मुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।                
कन्या : पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा।              
तुला : अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। सगे-संबंधियों के मध्य भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। घर में खुशहाली रहेगी।             
वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। संबंधियों के मध्य मधुर वाणी का प्रयोग करें। धार्मिक आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा।            
धनु : अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें। आवेश में आकर कुछ न बोलें। मन को ईश्वरीय आस्था की ओर केंद्रित करें।               
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। मन की भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।               
कुंभ : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु  मन चिंतित होगा। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।            
मीन : कुछ आर्थिक चिंताएं मन प्रभावी होंगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। देवी की आराधना में दिन व्यतीत होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय होने के आसर हैं। 


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics