Mauni Amavasya 2024 : मौनी अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

February 9, 2024

Mauni Amavasya 2024 Date : आज मौनी अमावस्या है। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बहुत ही विशेष महत्व है। माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।

मौनी अमावस्या पर विष्णु भगवान, शिव जी के साथ पीपल के पेड़ की पूजा - पाठ की जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं मौनी अमावस्या महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

कब है मौनी अमावस्या? (kab hai Mauni Amavasya)

आज 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या है। आज के दिन भक्त मौन व्रत रखते हैं और विष्णु भगवान और शिव जी की पूजा- अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुनि शब्द से मौनी शब्द की उत्पत्ति हुई है इसलिए इस दिन मौन रहने वाले लोगों को मुनि पद की प्राप्ति होती है।

मौनी अमावस्या महत्व (Mauni Amavasya mahatva in hindi)
मौनी अमावस्या का शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। इस दिन स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर और गंगा में सभी देवी- देवताओं का वास रहता है, जिससे गंगा में स्नान करना ज़्यादा फलदायी होता है। इस तिथि को पवित्र नदियों में स्नान के साथ - साथ दान भी करना चाहिए। अन्न, धन, वस्त्र, तिल आदि चीजों का दान करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है और भगवान विष्णु का आर्शीवाद मिलता है। इस दिन अपने मुख से किसी को भी कटु शब्द न बोले। मौनी अमावस्या पर विष्णु भगवान और शिव भगवान दोनों की पूजा का विधान है।

मौनी अमावस्या पूजा विधि (Mauni Amavasya puja vidhi, Vrat Vidhi )
मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।

नदी या किसी भी पवित्र कुंड में स्नान कर सकते हैं।

स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।

विष्णु भगवान का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।

अब तुलसी की 108 बार परिक्रमा करें।

गाय को भोजन का दान करें।

अनाज, तिल, वस्त्र आदि का दान करें।

सुबह से ही मौन रहें।

अब इस मंत्र का जाप करें

'गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरि जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु'।।

मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त (Mauni Amavasya shubh muhurat)

मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त की शुरुआत -
  09 फरवरी को सुबह 08 बजकर 02 मिनट

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त समाप्त 
- 10 जनवरी को सुबह 04 बजकर 28 मिनट


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics