Holika Dahan 2024 Muhurat: जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

March 21, 2024

Holika Dahan 2024 Muhurat: होली का त्यौहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सबको रंग लगाया जाता है। सब इस दिन रंगो से सराबोर नज़र आते हैं। इस त्यौहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं होलिका दहन शुभ मुहूर्त और महत्व।

कब है होली?
होली का त्यौहार रंगो का त्योहार कहलाता है। इस दिन लोग एक- दूसरे को रंग लगाते हैं। होली पर रंग खेलने से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च 2024 को है और 25 मार्च को सबको रंग लगाया जाएगा।

होली 2024 शुभ मुहूर्त ( Holi 2024 Shubh Muhurat )
होलिका दहन,  मार्च 24, 2024
होलिका दहन मुहूर्त - 11:13 पी एम से 12:28 ए एम, मार्च 25
अवधि - 01 घण्टा 15 मिनट्स

होली का महत्व (Holi Ka Mahatva)
होली का त्यौहार फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी के दिन मनाया जाता है। इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंग खेले जाते हैं जिसे रंगावली या धुलंडी के नाम से भी जाना जाता है। लोग होलिका की अग्नि में अपने अहंकार, बुराईयों आदि सबको जला देते हैं और रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हिरण्यकश्यप की बहन होलिका जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। वह भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्वाद को लेकर अग्नि में बैठ गई थी। लेकिन प्रह्वाद को कुछ भी नही हुआ और स्वंय होलिका ही उस अग्नि में भस्म हो गई।

होलिका दहन पूजा - विधि

• होलिका दहन के लिए लकड़ियों को इकट्ठा करें।

• इसके बाद कच्चा सूत से 3 या 7 बार इनको लपेट लें।

• इसके बाद सभी लकड़ियों पर थोड़ा गंगाजल डालें और उन्हें शुद्ध कर लें।

• इसके बाद उन पर जल, पुष्प और कुमकुम छिड़क कर उनकी पूजा करें।

• पूजा के लिए माला, रोली, साबुत हल्दी, अक्षत, गुलाल, बताशे, नारियल गुड का प्रयोग करें।

• इसके बाद होलिका की पूजा करें और फिर होलिका की कम से कम पांच या सात परिक्रमा करें।

• इस बात का खास ख्याल रखें की होलिका की पूजा करते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics