नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने के बाद ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान समेत आठ युद्ध रुकवाने का किया दावा

October 13, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष समेत आठ युद्धों को सुलझाने का दावा किया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह नोबेल पुरस्कार के लिए नहीं किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष समेत 7 युद्धों को सुलझाने का दावा करते रहे हैं। उन्होंने इजराइल-गाजा संघर्ष को जोड़कर यह संख्या अब आठ कर दी है।

इस साल 10 मई को हुए भारत-पाक सीजफायर के बाद उन्होंने कई बार इसमें अपनी भूमिका की बात कर चुके हैं, जिसे भारत सरकार ने नकार दिया है।

पूरी तरह से तबाह हो चुके गाजा के बारे में उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश से हुआ आठवां युद्धविराम है। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर संघर्ष का भी जिक्र किया है।

ट्रंप ने कहा कि अभी मेरी पश्चिम एशिया से वापसी तक इंतजार करना होगा। मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं और अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जो संघर्ष चल रहा है वो भी ठीक हो जाएंगी।

अपनी पीठ थपथपाते हुए ट्रंप ने आगे कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचिए। उन युद्धों के बारे में सोचिए जो सालों से चल रहे थे। एक युद्ध 31 सालों से चल रहा था, एक 32 और एक 37 सालों से चल रहा था। इसमें हर देश में लाखों लोग मारे गए। मैंने उनमें से ज्यादातर को एक दिन के अंदर ही निपटा दिया। ट्रंप ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार पाना सम्मान की बात है लेकिन मैंने इसके लिए लाखों लोगों की जान नहीं बचाई।

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को नोबेल ना मिलने पर कहा कि यह भी सच है कि ये पुरस्कार 2024 के लिए था। मेरी ओर से 2025 के दौरान बहुत सी चीजें पूरी हुई हैं। 

ट्रंप ने कहा, 'मैंने कुछ युद्धों का निपटारा सिर्फ शुल्क के आधार पर किया। भारत और पाकिस्तान संघर्ष के बीच मैंने यही किया। मैंने भारत और पाकिस्तान को कहा कि अगर आप युद्ध लड़ना चाहते हैं तो मैं आप दोनों पर भारी टैरिफ लगाऊंगा। मेरी इस बात के बाद ही दोनों युद्ध रोकने के लिए राजी हो गये।
 


समयलाइव डेस्क
न्यूयॉर्क

News In Pics