हूती ने सना में संयुक्त राष्ट्र के पांच यमनी बंधकों को किया रिहा

October 21, 2025

हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के पांच यमनी कर्मचारियों को रिहा कर दिया, और 15 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों को संयुक्त राष्ट्र परिसर में स्वतंत्र रूप से विचरण की अनुमति दे दी।

उन्हें सप्ताहांत में सना में बंदी बनाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

स्टीफन दुजारिक ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों पर इस तरह के हमलों के बाद हूती सुरक्षा बल परिसर छोड़कर चले गए हैं।


एपी
अदन

News In Pics