World Malaria Day 2024 : क्यों मनाया जाता है 'विश्व मलेरिया दिवस', जानें इसके लक्षण और उपाय

April 25, 2024

World Malaria Day 2024: हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस ( World Malaria Day 2024 ) मनाया जाता है। मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है इसलिए इसके लक्षण और उपाय के बारे में जानना बेहद जरुरी है।

World Malaria Day 2024 : हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर लोगों को मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव और उसके इलाज के बारे में जागरूक किया जाता है।  बदलते मौसम के कारण कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जिनमें से एक मलेरिया है। मच्छर से कई तरह की बीमारियां होती है और मलेरिया उन्हीं में से एक है। मलेरिया सिर्फ गंदगी के कारण होता है। आसपास फैली गंदगी से मच्छर होते हैं और यही मच्छर मलेरिया रोग का कारण बनते हैं। जिनसे शरीर में कई बीमारियां पैदा होने लगती है ।अगर वक्त पर मलेरिया का इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। मलेरिया के शुरूआती लक्षणों में बुखार और शरीर दर्द होता है, मगर धीरे-धीरे यह शरीर में बढ़ जाता है।

मलेरिया क्या है? What is Malaria

मलेरिया बुखार एक संक्रामक रोग है। जो किसी भी व्यक्ति को फीमेल मच्छर एनोफिलीज के काटने से होता है। जिसे डॉक्टरी भाषा में प्लाज्मोडियम कहा जाता है। आम तौर पर बुखार,पसीना आना,शरीर में दर्द और उल्टी आना इस रोग के लक्षण हैं। जो देखने में किसी आम बीमारी की तरह लगते हैं।

मलेरिया के लक्षण – Symptoms of Malaria

• अचानक तेज सिरदर्द।

• बार-बार उल्टी या जी-मिचलाना

• तेज बुखार चढ़ जाता है।

• बार-बार ठंड लगकर बुखार आता है।

• बार-बार प्यास लगना

• हाथ-पैर में ऐंठन महसूस करना।

• थकान,घबराहट या कमजोरी होने लगती है।

• शरीर में खून की कमी होने लगती है।

ये हैं मलेरिया से बचाव के उपाय - Malaria ke upay

• मलेरिया से बचने के लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

• मच्छर भगाने वाली क्रीम अपनी बॉडी पर लगाएं और ऐसे कपड़े पहनें जिससे त्वचा पूरी ढकी रहे। 

• इस बात का खास ध्यान रखें आसपास पानी जमा न होने दें।

• पानी को ढक्कन से बंद रखें।

• मच्छरों के लार्वा को मारने के लिए पेस्टिसाइड का इस्तेमाल करें.

• घर के खिड़की और दरवाजे बंद करके रखें या जाल से करे।

• सोने से पहले मच्छर भगाने वाला हिट जरुर डालें।

• अगर मलेरिया के लक्षण शरीर में नजर आए रहे हैं तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं।

 


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली

News In Pics