PM मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर की वैज्ञानिकों की सराहना

February 28, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ निश्चय की शुक्रवार को सराहना की।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘कुछ नया करने के उनके उत्साह और नए किस्म के अनुसंधानों ने भारत और दुनिया की मदद की है।’’     

उन्होंने कहा, ‘‘कामना है कि भारत में विज्ञान उन्नति करता रहे और हमारे नौजवानों में विज्ञान के प्रति और अधिक उत्सुकता विकसित हो।’’     

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ निश्चय को सलाम करने का मौका है।’’     

भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय भौतिकीविद् सर सी वी रमण द्वारा इसी दिन 1928 में रमन प्रभाव की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


भाषा
नयी दिल्ली

News In Pics