Budget Session 2025: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में बोले मोदी, हमारा रास्ता तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण

February 5, 2025

Budget Session 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमने तुष्टिकरण का रास्ता नहीं संतुष्टिकरण का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा, हम 40 साल पीछे चल रहे हैं, हमें तेजी से विकास करना होगा।

उन्होंने सभी सांसदों से आग्रह किया कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए साझा प्रयास करें। उन्होंने कहा, अभी हम तीसरी बार ही सत्ता में हैं, देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम अनेक बार सत्ता में आएंगे।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई 17 घंटे की चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने 10 वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा और 2047 तक की कार्ययोजना प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री ने विपक्ष को घेरने की भी कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा, पिछले सरकारों ने तुष्टिकरण का रास्ता चुना, लेकिन हमने संतुष्टिकरण का रास्ता चुना। हमने देश के समग्र विकास की योजनाएं बनाई और उनपर अमल किया। जिसके कारण ग्रामीण, किसान, महिला, एससी, एसटी और ओबीसी का उत्थान हुआ है।

सक्षम भारत बनाने के लिए बार-बार सत्ता में आएंगे : मोदी ने कहा, अभी तक तीसरी बार ही सत्ता में आए हैं। हम जनता की आवश्यकता, सक्षम भारत बनाने के लिए बार-बार सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा, हम 40 साल पीछे चल रहे हैं। हमें तेजी से विकास करने के लिए बड़ा सोचना होना। कुछ देश 20 साल में विकसित बने हैं, हम क्यों नहीं बन सकते, हमारे पास डेमोक्रेसी है, डेमोग्राफी है। उन्होंने सभी सांसदों का आग्रह किया कि 2025 की संसद का हरेक सांसद ऐसा उदाहरण पेश करें कि आने वाली पीढ़ी उन्हें याद करे।

अर्बन नक्सली मानसिकता काम कर रही : उन्होंने कहा, हम देश की एकता में विास करते हैं। ये देश का दुर्भाग्य है कि देश के लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोलते हैं। इंडियन स्टेट के सामने मोर्चा लेने की बात करते हैं। न संविधान, न देश की एकता की समझ रखते हैं। सात दशक तक जम्मू-कश्मीर लद्दाख को संविधान से वंचित रखा। ये संविधान के साथ भी अन्याय था। हमने 370 की दीवार गिरा दी और देशवासियों को हक दिला दिया।

ओबीसी में मलाई नजर आ रही: उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को ओबीसी में मलाई नजर आ रही है, इसलिए जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं, लेकिन सभी वर्गों के हित में अनेक निर्णय लिये। उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि एसीएसीऔर ओबीसी की मेडिकल सीटों में कई गुना बढ़ोत्तरी गयी है।

हमने गरीबों को मजबूत बनाने का काम किया : प्रधानमंत्री ने अनेक कल्याणकारी योजनाओं को जिक्र करते हुए कहा कि वह गरीबी को जानते हैं और गरीब का दर्द समझते हैं। इसलिए उनकी सरकार ने गरीबी की समस्या के समाधान की कई योजनाएं बनाई है और गरीबों को फायदा पहुंचाने का काम पारदर्शी तरीके से किया है।


समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics