Nimisha Priya: यमन में भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की सजा टली, हत्या के मामले में बुधवार को दी जानी थी फांसी

July 15, 2025

यमन में मौत की सज़ा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी यमनी अधिकारियों ने टाल दी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय नर्स को बुधवार यानी कल फांसी दी जानी थी।

केरल के पलक्कड़ जिले के कोल्लेंगोडे की रहने वाली प्रिया को जुलाई 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या का दोषी पाया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि यमन के स्थानीय अधिकारियों ने 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा टाल दी है।

यमन की एक अदालत ने 2020 में उसे मौत की सजा सुनाई थी और देश की सर्वोच्च न्यायिक परिषद ने नवंबर 2023 में उसकी अपील खारिज कर दी थी। भारत की 38 वर्षीय नर्स अभी यमन की राजधानी सना की एक जेल में बंद है, जो ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाला क्षेत्र है।
 


भाषा
नई दिल्ली

News In Pics