
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर देशभर से बधाइयों का तांता लगा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से भी उनके जन्मदिन पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
केंद्र और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने दो अक्टूबर तक देश भर में स्वास्थ्य शिविर लगाने से लेकर स्वच्छता अभियान चलाने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम तक कई तरह के जन संपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं।
मोदी स्वयं मध्यप्रदेश के धार जा रहे हैं, जहां वह महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर केंद्रित एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। वह जनजातीय आबादी पर केंद्रित एक कार्यक्रम सहित कई अन्य विकास कार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई संदेश मिलने का सिलसिला जारी है। देश के कई बड़े राजनेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बुधवार को बधाई दी और देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार करने के लिए उनकी प्रशंसा की।
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई। मुर्मू ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ‘‘आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है।’’
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
भाजपा नेताओं और अन्य दलों के सदस्यों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने 2014 के बाद से अपनी पार्टी को अभूतपूर्व भौगोलिक विस्तार और चुनावी सफलता दिलाई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है। अंतरिक्ष में के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है। उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है।"
मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है। अंतरिक्ष में चाँद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है। उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है।
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2025
स्वदेशी कोविड…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से देश को नई ऊर्जा दी है और उसे एक नई दिशा दिखाई है। सिंह ने कहा कि उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है और लोगों व गरीबों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ ‘‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत’’ के निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताया और कामना की कि उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बने और आतंकवाद तथा भ्रष्टाचार को खत्म कर ‘‘विश्वगुरु’’ बने।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि देश के प्रति उनका अद्वितीय समर्पण और प्रतिबद्धता प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें सही समय पर सही नेता मिला है, जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है।
Warmest birthday greetings to our Hon’ble Prime Minister, Shri Narendra Modi ji. We are truly fortunate to have the right leader at the right time, guiding our nation with clarity and determination. His absolute commitment to the people and our nation’s prosperity, reflected in… pic.twitter.com/lR4CgatxQt
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) September 17, 2025
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीघार्यु की प्रार्थना की। कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं और उनकी लंबी आयु की कामना करता हूं।’’
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीघार्यु होने की कामना की। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं."
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।" उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना भी की।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि उनकी कामना है कि राष्ट्रहित में मोदी के प्रयास सदैव सफल हों।
Wishing Prime Minister Narendra Modi ji a happy birthday and good health.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं एवं आकांक्षाओं का पथप्रदर्शक बताया। आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।’’
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी, सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा, ‘‘’प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की भी क़ुदरत से कामना करती हूं।”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रक्तदान किया। यह 15 दिवसीय कार्यक्रम आज से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हो रहा है। गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे रक्त की एक-एक बूंद देश को समर्पित है। हम प्रधानमंत्री के सेवा के संदेश का पालन करते हैं। ‘कथनी और करनी एक होनी चाहिए’-इस कहावत को मानते हुए मैंने शिविर में रक्तदान किया।’’
अभिनेत्री से नेता बनीं हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को एक ‘परिवर्तनकारी काल’ बताया जिसने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया।एक वीडियो संदेश में भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी के ‘‘सबका साथ, सबका विकास’’ के दृष्टिकोण ने देश भर के नागरिकों को सशक्त बनाया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को 75वें जन्मदिन की बधाई दी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रेड्डी ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा में निरंतर ऊर्जा की कामना की।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि पूर्वोत्तर राज्य ने उनके नेतृत्व में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।शर्मा ने कहा कि असम सरकार बुधवार से शुरू हो रहे सप्ताह को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाएगी, जो सेवा, करुणा और जन कल्याण को समर्पित होगा।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मेघालय के मुख्यमंत्री सी. के. संगमा ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।खांडू ने कहा कि प्रधानमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व साहस और सावधानी के साथ भारत के भविष्य को आकार दे रहा है।
संगमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं... मेघालय के लोगों की ओर से, मैं आपके निरंतर समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं और आपके स्वास्थ्य, खुशी और दीर्घायु के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो गए। केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य सरकारों ने दो अक्टूबर तक देशभर में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, स्वच्छता अभियानों, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मेलों और बुद्धिजीवियों के समागम जैसे अनेक जनसंपर्क, कल्याण, विकास और जागरूकता कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी भारत के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री हैं और निर्बाध कार्यकाल के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।
प्रधानमंत्री का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटे कस्बे वडनगर में हुआ था।
भाषा नई दिल्ली |
Tweet