Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी लंबी कतारें

April 19, 2024

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव है। इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को देश भर में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने खासतौर से युवा और पहली बार मतदान कर रहे मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने का आह्वान किया।

मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग ने 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर 18 लाख से अधिक मतदान कर्मियों को तैनात किया है। इन मतदान केंद्रों पर 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं हैं और 11,371 लोग थर्ड जेंडर के हैं। 35.67 लाख लोग पहली बार मतदाता बने हैं। इसके साथ ही 20 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।


समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली

  • 16:51 : तमिलनाडु: चेन्नई सेंट्रल 41.47%, चेन्नई साउथ 42.10% और चेन्नई नॉर्थ पर 44.84% मतदान हुआ है।" EC
  • 16:50 : तमिलनाडु: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सत्यब्रत साहू ने बताया, "दोपहर 3 बजे तक पूरे राज्य में 51.4% मतदान हुआ है। धर्मपुरी में सबसे ज्यादा 57.8% मतदान हुआ है, उसके बाद नमक्कल और फिर कल्लकुर्ची है...
  • 16:44 : महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 44.12% वोटिंग, वहीं मध्य प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 53.40% वोटिंग हुई।
  • 16:43 : राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर चिलचिलाती गर्मी के बीच मतदाता उत्साह के साथ मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। दोपहर 3 बजे तक 41.51% वोटिंग दर्ज हुई।
  • 16:40 : तमिलनाडु लोकसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 51.41% और विलावनकोड विधानसभा उपचुनाव में 45.43% मतदान दर्ज किया गया।
  • 16:30 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर शुक्रवार को तीन बजे तक 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • 16:19 : त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक 68.35% मतदान दर्ज किया गया, जो आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान करने वाले राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे अधिक है।
  • 16:02 : डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के नेता मोहम्मद सलीम पर्रे ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां लोकसभा के तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा।
  • 16:00 : बागपत, यूपी: RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष द्वारा EVM पर सवाल उठाए जाने पर कहा, "वे चुनाव क्यों लड़ रहे हैं?... वे एक नकारात्मक रवैया अपना रहे हैं... उनका कोई एजेंडा नहीं है, दूसरी ओर NDA एक स्पष्ट विज़न के साथ काम कर रही है...
  • 15:59 : मणिपुर: इंफाल में 5 थोंगजू, 31 खोंगमान जोन में हिंसा के बाद रोका गया मतदान
  • 15:57 : मध्य प्रदेश: विदिशा से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।
  • 15:56 : बेगुसराय (बिहार): केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने बेगुसराय लोकसभा सीट 2024 से नामांकन दाखिल किया।
  • 15:28 : छत्तीसगढ़: बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, एक बजे तक 42 फीसदी से अधिक मतदान
  • 15:28 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक 36.96 फीसदी मतदान हुआ ।
  • 15:27 : सिक्किम की 32 विधानसभा सीट और एकमात्र लोकसभा सीट पर 4.64 लाख मतदाताओं में से 36.75 प्रतिशत से अधिक ने शुक्रवार दोपहर एक बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
  • 15:27 : तमिलनाडु में मतदान में तेजी आयी, दोपहर एक बजे तक 40.05 प्रतिशत मतदान
  • 15:26 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को जारी मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक करीब 30.6 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया।
  • 15:26 : त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा क्षेत्र में शुक्रवार को अनियमितताओं के आरोपों के बीच दोपहर एक बजे तक 52.67 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • 15:26 : पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर शुक्रवार अपराह्न दोपहर एक बजे तक 50.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • 15:24 : सीकर: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना वोट डाला।
  • 14:18 : मैं युवाओं से मैं अपील करूंगा कि वोट करें। दुनिया के बहुत सारे देश ऐसे हैं जहां लोगों को वोट का अधिकार नहीं है। वोट का अधिकार बहुत पावन है, सभी वोट करें। हम तमिलनाडु में चुनाव नतीजों को लेकर बहुत आश्वस्त हैं: कार्ति चिदंबरम
  • 13:53 : राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।
  • 13:50 : तमिलनाडु: शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम ने वोट डाला।
  • 13:32 : पोर्ट ब्लेयर: अंडमान और निकोबार द्वीप के मुख्य सचिव केशव चंद्रा ने अपना वोट डाला।
  • 13:22 : कूचबिहार, पश्चिम बंगाल: #LokSabhaElections2024 के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री और कूचबिहार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने अपना वोट डाला।
  • 12:56 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को जारी मतदान के दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 19.4 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया।
  • 12:55 : बिहार के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजे तक जमुई लोकसभा क्षेत्र में 19.33 प्रतिशत, नवादा में 17.65 प्रतिशत, औरंगाबाद में 15.04 प्रतिशत और गया में 14.50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
  • 12:55 : बिहार के चार लोकसभा क्षेत्रों में 75 लाख मतदाताओं में से लगभग 16.63 प्रतिशत ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग किया।
  • 12:54 : अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कुल 8,92,694 मतदाताओं में से अनुमानित 19 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • 12:53 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है और पहले चार घंटे में 30.46 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें भी नजर आ रही हैं।
  • 12:46 : गांधीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह कुछ ही देर में गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया।
  • 12:44 : मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, सुबह 9 बजे तक राज्य का मतदान प्रतिशत लगभग 15% था और 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 30.46% है...कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है..."
  • 12:43 : MP: मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, "आज पहले चरण के लिए 13,588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई की गई। मॉक पोल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ...सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ...अभी तक सभी 13,588 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान मतदान चल रहा है
  • 12:42 : ...INDI गठबंधन से RJD के अलावा कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आया। अभी तक कांग्रेस का कोई बड़ा नेता सक्रिय रूप से नहीं दिखा। वे लोग जानते हैं कि ये चुनाव उनके लिए हर बार से ज्यादा कठिन है। पहले चरण की चारों सीटें हम जीत रहे हैं।": पासवान
  • 12:42 : बिहार: LJP (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "...जमुई की सीट हम एक बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं और यही माहौल चारों सीट पर है। गठबंधन में मजबूत होकर हमने अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया।...
  • 12:42 : मतदान करने के बाद भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा, "NDA के 400 पार, भाजपा के 370 और राजस्थान में मिशन 25...माहौल भरोसे का है, देश के भविष्य का है। सभी को एक स्थायी सरकार चाहिए, विजन वाली सरकार चाहिए। जिस सरकार ने काम किया, वो सरकार चाहिए।
  • 12:33 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक क्षेत्र के 28.12 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
  • 12:32 : उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को सुबह मतदान शुरू हो गया और 11 बजे तक 24.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
  • 12:32 : नगालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 13.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
  • 12:11 : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को नवनिर्मित बिचोम जिले के अपने गांव नफरा में वोट डाला
  • 12:00 : सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उपाध्यक्ष और बारफुंग (बीएल) विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार बाईचुंग भूटिया ने नामची जिले में अपने पैतृक गांव सांगनाथ में मतदान किया।
  • 11:58 : नागालैंड पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने कहा, "आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। सभी नागरिकों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने के लिए मतदान करना चाहिए।"
  • 11:57 : अलोंगताकी, मोकोकचुंग (नागालैंड): पहले चरण में नागालैंड पर्यटन मंत्री तेमजेन इम्ना ने मतदान किया।
  • 11:56 : नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को अपनी पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मतदान किया, कहा- बीजेपी इस बार 400 सीट का आंकड़ा हासिल करेगी।
  • 11:47 : पहले चरण के मतदान के लिए सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत: लक्षद्वीप में सबसे कम रिकॉर्ड - 16.33% त्रिपुरा में सर्वाधिक रिकॉर्ड - 33.28%
  • 11:45 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 22.51 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
  • 11:44 : अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह 11 बजे तक कुल 8,92,694 मतदाताओं में से करीब 19.46 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तो सिक्किम में 21.20% मतदान दर्ज किया गया।
  • 11:43 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को सुबह मतदान आरंभ हो गया और राज्य में वोट देने के लिए पात्र 95 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब 19.17 प्रतिशत लोगों ने सुबह 11 बजे तक मताधिकार का उपयोग कर लिया।
  • 11:43 : पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 33.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • 11:42 : तमिलनाडु में 2024 के आम चुनाव के लिए सभी 39 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मतदान हो रहा है और सुबह 11 बजे तक 23.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
  • 11:41 : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शुक्रवार सुबह 11 बजे तक 25.20 मतदान हुआ।
  • 11:34 : जम्मू-कश्मीर: उधमपुर लोकसभा सीट पर पहले दो घंटों में हुआ 10 प्रतिशत से अधिक मतदान
  • 11:33 : भंडारा: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 11:33 : मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने वेस्ट गारो हिल्स के तुरा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 11:32 : नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कोहिमा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 11:18 : भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने आज नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले अपने आवास पर पूजा की।
  • 11:18 : नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने वोट डाला।
  • 11:11 : राजस्थान: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "पूरे देश और प्रदेश में बदलाव का माहौल है और मुझे जो देखने को मिल रहा है, उसके आधार पर मुझे लगता है कि कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से बहुत अच्छा रहेगा और 4 जून को INDIA गठबंधन का बहुमत हमें प्राप्त होगा...
  • 11:10 : नागपुर, महाराष्ट्र: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 11:10 : अलवरपेट, चेन्नई: तमिलनाडु सरकार के मंत्री और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने वोट डाला।
  • 11:09 : महाराष्ट्र: दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने आज नागपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 11:05 : बिजनौर में 9 बजे तक 26 प्रतिशत मतदान
  • 11:05 : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर के नवोदय महिला शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय जगतपुरा में मतदान किया।
  • 11:01 : उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जूनियर हाई स्कूल गढ़ी कैंट में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • 10:58 : सहारनपुर से भाजपा उम्मीदवार राघव लखनपाल ने मतदान किया और कहा कि सहारनपुर में विकास के कई प्रोजेक्ट आए हैं।
  • 10:57 : भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने रामपुर के शंकरपुर दनियापुर में मतदान किया।
  • 10:56 : केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:54 : यूपी में 9 बजे तक 12.66 प्रतिशत मतदान
  • 10:53 : बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अपने गांव पहुंचकर मतदान किया
  • 10:53 : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव 2024 के लिए गंगटोक के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:52 : आइजोल: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने अपना मतदान किया।
  • 10:52 : जगदलपुर, छत्तीसगढ़: IG बस्तर पी सुंदरराज ने कहा, "बस्तर लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण का मतदान शुरु हो गया है...सभी लोग उत्साह के साथ मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं...चुनाव को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है..."…
  • 10:51 : छत्तीसगढ़: बीजापुर के गलगम इलाके में एरिया डोमिनेशन के दौरान यूबीजीएल सेल ब्लास्ट में सीआरपीएफ 196 बटालियन का एक जवान घायल हो गया।
  • 10:51 : तमिलनाडु: अभिनेता और MNM प्रमुख कमल हासन ने चेन्नई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:51 : पहले चरण के मतदान का सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत: लक्षद्वीप- 5.59%, त्रिपुरा- 15.21%
  • 10:50 : सुबह 9 बजे तक अरुणाचल प्रदेश में 6.44% और सिक्किम में 7.90% मतदान हुआ।
  • 10:49 : उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने पौड़ी गढ़वाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:49 : अगरतला: अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।साहा ने कहा, "वोट डालकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सभी को वोट डालना चाहिए...मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।"
  • 10:48 : गोंदिया, महाराष्ट्र: NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:35 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार सुबह रेशिमबाग के पास एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
  • 10:34 : यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान सुबह सात बज से शुरू हो गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा मुखिया अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और कांग्रेस प्रमुख ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।
  • 10:34 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है। मतदान शाम छह बजे तक होगा। पहले दो घंटे में नौ बजे तक 15 प्रतिशत मतदाता मतदान हो चुका है।
  • 10:33 : बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पहले दो घंटे में गया संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 9.30 प्रतिशत जबकि औरंगाबाद में करीब छह प्रतिशत, जमुई में 9.12 प्रतिशत तथा नवादा में 6.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • 10:28 : राहुल गांधी ने मतदाताओं से अपील में कहा, "याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है।"
  • 10:28 : आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
  • 10:26 : डिब्रूगढ़, असम: केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने अपना वोट डाला।
  • 10:25 : जोरहाट, असम: जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने अपना वोट डाला।
  • 10:25 : राजस्थान: केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने मतदान किया।
  • 10:24 : पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपना वोट डालने के लिए पुडुचेरी के डेलार्शपेट में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। रंगासामी ने पुडुचेरी के डेलार्शपेट में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:23 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोलिंग बूथ संख्या- 100 राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, खटीमा पर मतदान किया।
  • 10:23 : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज देहरादून के एक मतदान केंद्र पर अपने परिवार के साथ वोट डाला।
  • 10:23 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं सबसे अपील करता हूं कि पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें। सभी को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेना है।"
  • 10:22 : मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने कहा, "इस चुनाव में बड़ी संख्या में नए मतदाता शामिल हो रहे हैं। मुझे लगता है कि वे पहली बार चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निश्चित रूप से उत्साहित होंगे और इस प्रक्रिया में भाग लेने से उनकी आकांक्षाएं पूरी होंगी
  • 10:22 : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इम्फाल पूर्व के लुवांगसांगबाम ममांग लीकाई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:22 : तमिलनाडु: DMK की मौजूदा सांसद और थूथुकुडी सीट से उम्मीदवार कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:21 : राजस्थान के मंत्री और भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:20 : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, "मणिपुर के सभी भाइयों और बहनों से मैं अपील करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दोनों सीट NDA को दें।"
  • 10:20 : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, "आज लोकतंत्र का महापर्व है और लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि इस साल मतदाताओं की संख्या 2019 में मतदाताओं की संख्या से अधिक हो जाएगी। भाजपा राज्य में इतिहास रचने जा रही है।...
  • 10:19 : योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • 10:19 : वोट डालने के बाद राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "हर व्यक्ति को मोदी जी पर भरोसा है, उनके काम पर भरोसा है, वे जो कहते हैं उस पर भरोसा है और उन्होंने उन्हें 10 साल तक देश की जनता की सेवा करते देखा है..."
  • 10:18 : ...इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आ
  • 10:18 : मोदी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की- लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। ...
  • 10:17 : तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
  • 10:17 : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
  • 10:16 : पश्चिम बंगाल में 2 घंटे के अंदर 16% वोटिंग, MP में 14 तो राजस्थान में 10.6 फीसदी मतदान
News In Pics