बिहार : पूर्व विधायक श्रीकांत निराला BJP में शामिल, प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने दिलाई सदस्यता

April 25, 2024

पटना के मनेर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे श्रीकांत निराला ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। निराला को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी दीपक प्रकाश ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत किया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद निराला ने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा मनेर विधानसभा क्षेत्र से लीड करेगी। लोगों को गलतफहमी है कि मनेर विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ता नहीं रहते हैं।

उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मेरी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता सुहेली मेहता और राजेश सिंह उपस्थित रहे।

 


आईएएनएस
पटना

News In Pics