झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सली

September 7, 2025

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुठभेड़ सुबह-सुबह गोइलकेरा थानाक्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर शुरू हुई।

कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘सुबह-सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

बाद में चलाये गए तलाशी अभियान के दौरान एक शव बरामद किया गया है।

पहचान की प्रक्रिया जारी है।’’


भाषा
चाईबासा (झारखंड)

News In Pics