HBSE Result Out: हरियाणा बोर्ड 12वीं परिणाम घोषित, 89.41 फीसदी छात्राएं सफल

May 13, 2025

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं का ओवरऑल रिजल्‍ट 85.66 फीसदी रहा।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल ने आज सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है। 

जिन छात्रों ने इस साल HBSE की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं, वे अब अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 में कुल 85.66 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। 

हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था. एग्जाम एक ही पाली में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित किया गया था।


 


समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली

News In Pics
cached