Maharashtra: ठाणे में नाले से महिला का कटा हुआ सिर मिला, पुलिस ने की जांच शुरू

August 31, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाले से एक महिला का कटा हुआ सिर मिला है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भिवंडी इलाके में ईदगाह रोड पर एक बूचड़खाने के पास किसी राहगीर ने शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे नाले में एक अज्ञात महिला का कटा हुआ सिर देखा।

महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। 

भिवंडी पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिर को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 103(1) (हत्या) एवं 238 (साक्ष्य नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच की जा रही है।


भाषा
ठाणे

News In Pics