असम के तिनसुकिया में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल

October 17, 2025

असम के तिनसुकिया जिले में शुक्रवार तड़के काकोपथार इलाके में अज्ञात आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के शिविर पर गोलीबारी की जिससे सेना के तीन जवान घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘इलाके में आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।’

सेना के प्रवक्ता ने बताया, ‘देर रात करीब 12.30 बजे अज्ञात आतंकवादियों ने एक चलती गाड़ी से काकोपाथर कंपनी पर गोलीबारी की। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने तत्काल और प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान जवानों ने आस-पास के नागरिकों के घरों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए भी सावधानी बरती।’

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सेना की जवाबी कार्रवाई के कारण ‘स्वचालित हथियारों का उपयोग करके गोलीबारी’ की और घटनास्थल से भाग निकले।

प्रवक्ता ने कहा, “तीन जवानों को मामूली खरोंचों के अलावा कोई गंभीर चोट नहीं आई है। इलाके की छानबीन की गई है और पुलिस के साथ समन्वय कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’

यह क्षेत्र असम और अरुणाचल प्रदेश की अंतर-राज्यीय सीमा के करीब है।

 


भाषा
तिनसुकिया (असम)

News In Pics