UP Crime: बुलंदशहर में 7 साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

June 29, 2025

UP Crime: बुलंदशहर में सात साल की बच्ची से 14 साल के किशोर ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक हापुड़ जिले का एक व्यक्ति पिछले कुछ वर्षों से थाना अरनिया क्षेत्र के एक गांव में अपनी सुसराल में रह रहा था। उसकी सात साल की बेटी 17 जून की शाम पास में पानी लेने के लिए गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान गांव के ही रहने वाले 14 साल के किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंचकर घरवालों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता ने आरोपी के पिता को घटना की जानकारी दी जिसपर आरोपी के पिता ने बच्ची के पिता के साथ फोन पर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी।

खुर्जा पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पिता की तलाश की जा रही है। 


भाषा
बुलंदशहर

News In Pics