BJP में शामिल हुए कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले दिनेश अग्रवाल

April 7, 2024

उत्तराखंड कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले ही एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। एक दिन पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हरीश रावत के करीबी दिनेश अग्रवाल रविवार को भाजपा में शामिल हो गये।

दिनेश अग्रवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा मुख्यालय देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दिनेश अग्रवाल समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

महेंद्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के कई और नेता अभी भी उनके संपर्क में हैं।


आईएएनएस
देहरादून

News In Pics