इंग्लैंड ए के साथ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट : केएल राहुल के शतक से भारत ’ए‘ के 7/319 रन

June 7, 2025

भारत ए ने शुक्रवार को इंग्लैंड लायंस (ए टीम) के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट में शुक्रवार को यहां बारिश से प्रभावित मुकाबले के पहले दिन खेल समाप्त होने तक सात विकेट पर 319 रन बना लिये।

इस दौरान केएल राहुल ने शतक और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जमाया। खेल समाप्ति के समय तनुष कोटियान 5 और अंशुल कंबोज 1 रन बनाकर क्रीज पर थे। मैच में दिन भर में निर्धारित 90 ओवर में 83 ओवर ही हो सके।

इससे पहले भारत ए टीम ने लंच के समय दो विकेट पर 75 रन तथा चाय के समय तीन विकेट पर 213 रन बनाये थे। लंच के समय खेल रोके जाते समय अनुभवी लोकेश राहुल और करुण नायर क्रमश: 26 और 16 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।

जबकि भोजन के बाद करुण नायर को 71 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट होना पड़ा। उनको भी वोक्स ने आउट किया। चाय के समय राहुल 93 और जुरेल 37 रन बनाकर नाबाद थे। लेकिन चाय के बाद दोनों थोड़ा आक्रामक हो गये।

पहले जुरेल ने 70 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया फिर केएल राहुल ने 151 गेंदों पर शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। आखिरकार आखिरी सत्र में राहुल 168 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्का की मदद से 116 रन बनाकर आउट हुए।

जबकि जुरेल 87 गेंदों पर सात चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल और राहुल के बीच चौथे विकेट की साझेदारी में 121 रन बने। राहुल का यह 105वें प्रथम श्रेणी मैचों में 19वां शतक है। वोक्स ने तीन विकेट लिये।

स्कोर बोर्ड 

भारत ए (पहली पारी) :
यशस्वी जायसवाल पगबाधा बो वोक्स    17
केएल राहुल का एमिलियो बो हिल    116
अभिमन्यु ईश्वरण बो वोक्स    11
करुण नायर पगबाधा बो वोक्स    40
ध्रुव जुरैल बो हिल    52
नीतीश कुमार रेड्डी बो हेंस    34
शार्दुल ठाकुर पगबाधा बो फरहान    19
तनुष कोटियान नाबाद    05
अंशुल कंबोज नाबाद    01
अतिरिक्त :     24
कुल (83 ओवर में सात विकेट पर)      319
विकेट पतन : 1/28, 2/40, 3/126, 4/247, 5/252, 6/285, 7/314
गेंदबाजी : क्रिस वोक्स 17-5-50-3 , जोश टोंग 17-1-72-0, जॉर्ज हिल 18-1-56-2, एडर्वड जैक 12-2-51-0, फरहान अहमद 14-3-52-1, टॉम हेंस 5-0-19-0


भाषा
नॉर्थम्पटन

News In Pics