मंगलवार, 25 फरवरी, 2020 का राशिफल

February 25, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 25 फरवरी, 2020 का राशिफल।

मेष : अभिभावकों एवं श्रेष्ठजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। निराशावादी विचार योजनाओं की सार्थकता में बाधक बनेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।       
बृषभ : किसी संबंध को लेकर परेशान हो सकते हैं। नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।        
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। अत: इसे सुधारें। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।        
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अवसर प्रदान करेगी। कोई नयी इच्छा मन पर प्रभावी होगी। घर में खुशहाली रहेगी।       

सिंह : कार्यक्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। अपने मर्यादा व पद का ख्याल करते हुए उच्छृंखल मन पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।    
कन्या : सभी इच्छाओं को सकार करने से पूर्व गहन सोच-विचार करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है।
तुला : पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक : सामाजिक संबंधों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आज के दिन किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट संभव। श्रेष्ठजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में मन उसके परिणाम हेतु चिंतित होगा।   
धनु : भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। वाक्यपटुता व व्यवहार कुशलता सगे-संबंधियों के बीच प्रभावी होंगे।        
मकर : प्रतिभाओं पर भरोसा रख महत्वपूर्ण लक्ष्यों को फलीभूत करने हेतु केंद्रित हों। सगे-संबंधों में मर्यादा का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु मन में चिंता संभव।  
कुंभ : राजनीतिज्ञों के लिए काफी व्यस्तता का समय होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।  
मीन : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का पूरा लाभ प्राप्त होगा। एक साथ कई चिंताओं से मन ग्रसित होगा। नये लक्ष्य व नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।




News In Pics