बुधवार, 25 नवम्बर, 2020 का राशिफल

November 25, 2020

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 25 नवम्बर, 2020 का राशिफल।

मेष : वक्त के साथ समझौता कर चलने की चेष्ठा करें। अपने कार्यक्षेत्र को ही अपनी पूजा समझें और स्वयं को उसी में केंद्रित करें। पत्नी के साथ मधुर वणी का प्रयोग करें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।    
बृषभ: जीवन में सही लक्ष्य को सुनिश्चित करें तभी जीवन में सही प्रगति कर सकते हैं। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।   
मिथुन : साहस व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रयास में आर्थिक अभाव अवरोधक होगा। विषम स्थितियों के मध्य लगन से प्रगति संभव।
कर्क : परिश्रम का मिले जुले संजोग का भरपूर लाभ उठाएंगे। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। सफलताएं क्षमताओं का एहसास कराएंगी। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।    

सिंह : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन में चिंता संभव। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में ब्यस्तता बढ़ेगी और ग्रह अनुकूल होंगे।     
कन्या : भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। महत्वाकांक्षाएं असंतुीष्ट पैदा करेंगी।   
तुला : महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। कोई छोटी बात परिवार में तनाव का कारण बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में क्रियाशीलता बढ़ेगी।      
वृश्चिक : नये क्षेत्र में निवेश से पूर्व बुद्धिजीवियो से विचार-विमर्श करें। भविष्य के प्रति निराशाजनक विचारों को मन पर हावी न होने दें। हर घटना से आपको सीख लेने की जरुरत है। नये व्यावसायिक यात्राओं का योग है।       
धनु : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।  सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।        
मकर : किसी कार्य को छोटा-बड़ा समझने के बजाए अपने कर्तव्यों का ठीक तरह से निर्वहन करें। भविष्य के प्रति मन में चिंताएं उत्पन्न होंगी। आलस्य का त्याग करें। वर्तमान कार्य से मन में असंतुष्टि उत्पन्न होगी।      
कुंभ : स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें एवं जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे।      
मीन : भावनाव से उद्वेलित मन संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। छोटी बातों को बाहरी लोगों से शेयर न करें।




News In Pics