मंगलवार, 27 अप्रैल, 2021 का राशिफल

April 27, 2021

जानिए आज मंगलवार, 27 अप्रैल, 2021 का राशिफल

मेष : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में  मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।  
बृषभ : अत्यधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करेगा।             
मिथुन : अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।  उच्च स्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य मनोबल मजबूत होगा।  शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगी।        
कर्क : कानूनी मामलों में कठिनाईयां संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। किसी पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई दायित्वें अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।     
सिंह : भविष्य की चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होगी। आप समय व स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लावें।                
कन्या : अपने मन को किसी नए रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करे। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा। अपने कायरे को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें।
तुला : किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्यधिक कर्ज भार से मन चिन्तित होगा। सम्बन्धों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। मानसिक अवसाद व आर्थिक संकट की आशंका बनेगी।         
वृश्चिक : फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। सम्बन्धों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर देवें।
धनु :  वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी।
मकर :  कोई अचलसम्पत्ति सम्बन्धी तनाव मन को चिन्तित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों को समयानुकूल पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ति के आसार बनेंगे।   
कुंभ :  पारिवारिक चिन्ताओं के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे। व्यवसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे।        
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ नीजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।




News In Pics