बुधवार, 21 जुलाई, 2021

July 21, 2021

जानिए आज बुधवार, 21 जुलाई, 2021 का राशिफल

मेष : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण उत्साहित होगा। दुबिधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।         
बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। घरेलू कार्यो में ब्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास के माहौल में प्रसन्नता बिखेरेंगे।          
मिथुन : सामाजिक कायरे में भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें।         
कर्क : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। बिद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।    
सिंह : अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।       
कन्या : पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे।      
तुला : संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयास सार्थक होंगे। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराश होगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय होगा।
वृश्चिक : नीरसता को मन पर हावी न होने दें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मक चिंताओं से बोझिल होगा। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति होगी।      
धनु : घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्तमान कठिन एवं विषम परिस्थिति में ईरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी।          
मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यो की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगावें।            
कुंभ : खालीपन से मन में नीरसता का एहसास होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा।        
मीन : नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। 




News In Pics