शनिवार, 3 दिसम्बर, 2022 का राशिफल

December 3, 2022

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 3 दिसम्बर, 2022 का राशिफल।

मेष : आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।  भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे।    
बृषभ : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।                   
मिथुन : श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ मिलेगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। रोजगार क्षेत्र में प्रगति या लाभ के आसार हैं।          
कर्क : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर मिलेंगे। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह मिलेगा।               
सिंह : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां  अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी।       
कन्या : क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन को प्रेरित करेंगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। सगे-संबंधियों के बीच अपने अनुकूल अपेक्षाएं रखना कष्टप्रद होगा।             

तुला : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।             
वृश्चिक : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंतित होंगे। अच्छी योजनाओ द्वारा महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे।         
धनु : महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भावनाओं पर नियंतण्ररख  अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। घर में खुशहाली रहेगी।              
मकर : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा।      
कुंभ : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।
मीन : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी।




News In Pics