29 जनवरी से 4 फरवरी, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

January 29, 2023

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 जनवरी से 4 फरवरी, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल।

मेष- पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।  कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ संबंधों को लेकर मन में नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। मन में नकारात्मक शंकाएं परेशान करेंगी। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए  केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ बातें आपको परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।        
वृषभ-कुछ अच्छी भावनाएं नये उमंग का संचार करेंगी। कुछ अप्रिय बातें  संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। आपको परिश्रम द्वारा कुछ कर दिखाना है। सोमवार एवं मंगलवार को भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से परेशान होंगे।        
मिथुन-कुछ नया करने का सुनहरा अवसर है। अत: समय का पूर्ण उपयोग करें। मन को धार्मिक कार्यों की ओर केंद्रित करें। नीरसता छोड़ मन को रचनात्मक दिशा दें। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। अनावश्यक समय की बर्बादी न करें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।    
कर्क-परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने बल्कि मधुर संवाद पर जोर दें। यह सप्ताह कुछ उलझनों भरा होगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। दिनचर्या सुधार मन को सकारात्मक दिशा दें। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
सिंह-भविष्य के प्रति कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कटुता संभव। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से लोकप्रिय होंगे। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ मिलेगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायी होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे।    
कन्या-परिवार की कुछ बातें मन को कष्ट पहुंचाएंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। कुछ आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। निकट  संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी।    
तुला-महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। एकाएक दायित्वों की बृद्धि से मन उनकी पूर्रि्त हेतु चिंतित होगा। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में ब्यस्त रहेगा। पारम्परिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थीगण अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने की चेष्ठा करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: उपरोक्त स्वभाव में सुधार लायें।
वृश्चिक-इस सप्ताह कुछ नकारात्मक स्थिति से मन परेशान होगा। ईश्वर पर आस्था रखें क्योंकि समय के साथ सब कुछ ठीक होगा। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। रोजगार क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। बीती घटनाएं मन को परेशान करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
धनु-अच्छे बिचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। अनवरत् परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को संबंधों में छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने।  
बढ़ती जिम्मेदारियां पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। कुछ नये आसार अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। साधनाभाव से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख मन को रचनात्मक दिशा दें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव।  रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर-कुछ पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। मन को रचनात्मक दिशा दें।  परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा निकट संबंधों में कटुता संभव।  नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग हों। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचा सकती हैं। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति के लिए समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान रहेंगे।
कुंभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता की अनुभूति होगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। मन को सकारात्मक दिशा में लगायें। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। व्यवहार कुशलता से संबंधों को  प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी।
मीन-इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा संभव। कर्जदारों  से कहासुनी संभव। हीन भाव को लेकर सगे-संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। व्यवहार कुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics