Aaj Ka Rashifal 17 April: जानिए बुधवार, 17 अप्रैल, 2024 का राशिफल, कुंभ राशि वालों के लिए खास दिन

April 17, 2024

Aaj Ka Rashifal 17 April: जानिए राशि के अनुसार बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज के राशिफल (Today Horoscope 17 April 2024 Ka Rashifal) में आपको बताएंगे कुंभ राशि वालों के लिए क्यों है खास दिन।

मेष : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। घरेलू वातावरण उत्साहित रहेगा। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों।

बृषभ : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। घरेलू कायरें में व्यस्तता बढ़ेगी।  मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।           

मिथुन : कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से उत्साह का संचार होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें।            

कर्क : नई योजनायें उत्साहित करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का सहयोग मिलेगा। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।      

सिंह :  अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   

कन्या : नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ति होने के आसार बनेंगे। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।      

तुला : नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहासास होगा। रोजगार में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे।        

वृश्चिक : शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन नकारात्मकता से बोझिल होगा। कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं कष्ट पहुंचायेंगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे।

धनु : सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वर्तमान कठिन एवं विषम परिस्थिति में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।

मकर : निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। तामसी व गैर सांस्कारिक कायरें की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी।              

कुंभ : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।

मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। नकारात्मक चिंताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics