Aaj Ka Rashifal 14 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए सोमवार, 14अक्टूबर, 2024 का राशिफल

October 14, 2024

जानिए आज का सोमवार, 14 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 14 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेष : अच्छी आकांक्षाओं से मन प्रभावित होगा। पारिवारिक अथवा निजी जरुरतो में व्यय के योग हैं। कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थता हेतु आपको उद्वेलित करेगा।           

बृषभ :  नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग आशावादी बनें। प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित होगा। सामाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन : किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।  कभी धूप कभी छाँव यही जीवन है उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

कर्क :  संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों हैं अत: खराब प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बनाएं। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा तीव्र होगी।

सिंह :  कुछ नई प्रतिभाएं आप में परिलक्षित होंगी। कोई महत्वपूर्ण वस्तु के खोने की चिन्ता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं।

कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा। समय तो अच्छा है परन्तु इधर की बात उधर करना आपकी छवि के लिए हानिकारक हो सकता है।

तुला : धार्मिक व सामाजिक कायरे में रुचि बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा धैर्य एवं संयम से कार्य लें।

वृश्चिक : अच्छी योजनाएं आलस्य का त्याग करें। रचनात्मक कायरे में रुचि बढ़ेगी। महत्पूर्ण दायित्व पूर्ति में सहायक होंगे। निराशा छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केन्द्रित करें।

धनु : उत्साहपूर्ण सुखद समय का अहसास होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। बहुत ही अच्छा समय आ गया है सिर्फ मन लगाकर परिश्रम करें।

मकर : महत्वपूर्ण कायरे की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा।  हंसमुख व मजाकिया स्वभाव से आस-पास वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।  नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे।

कुंभ: किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। किसी निकटस्थ संबंध से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान के योग हैं।

मीन : आय-व्यय में असन्तुलन से मन प्रयत्नशील होगा। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। आर्थिक पक्ष के प्रति मन चिन्तित होगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics