Aaj Ka Rashifal 17 October, 2024 : जानिए कैसा बीतेगा आज का पूरा दिन, पढ़िए बृहस्पतिवार, 17 अक्टूबर, 2024 का राशिफल

October 17, 2024

जानिए आज का बृहस्पतिवार, 17 अक्टूबर, 2024 का राशिफल (Today Horoscope 17 October, 2024 In Hindi)। आपको बताएंगे कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना होगा।

मेष : किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम हेतु प्रेरित करेंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा।

बृषभ : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों के सहयोग से प्रसन्न होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

कर्क : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।

सिंह : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लायेंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है।

कन्या : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। घर में खुशहाली रहेगी।

तुला : निकट संबंधों के प्रति चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।

वृश्चिक : दिनचर्या सुधार स्वयं को सही दिशा की ओर केंद्रित करें। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

धनु : उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

मकर : कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। मन में नीरसता रहेगी। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें।

कुंभ : पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे।

मीन : पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics