Aaj Ka Rashifal, Saturday, January 25, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 25 जनवरी, 2025 का राशिफल

January 25, 2025

Aaj Ka Rashifal, Saturday, January 25, 2025: जानिए शनिवार, 25 जनवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष : पुराने संबंध मधुर बनेंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।             
बृषभ : सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।         
मिथुन : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। कुछ नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कुछ कठिनाइयां संभव। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी।          
कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। संबंधियों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें। किसी पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।             
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें।           
कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें।        
तुला : पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। सगे-संबंधियों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।         
वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी। कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि करेंगे। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें।  कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।     
धनु : किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु तत्पर होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी।     
मकर : व्यावसायिक संबंधों में अपने कुशल व्यवहार का अच्छा लाभ उठाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा।    
कुंभ : कार्य पेशे में कोई नया बदलाव रुचिकर होगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपनी अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।      
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधों के बीच कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics