Aaj Ka Rashifal, Tuesday, January 28, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 28 जनवरी, 2025 का राशिफल

January 28, 2025

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, January 28, 2025: जानिए मंगलवार, 28 जनवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष : मन रचनात्मकता से प्रभावित रहेगा। अपने मन को लक्ष्य से न भटकने दें। व्यावसायिक संबंधों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा।
बृषभ : सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित रहेंगे। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे।
मिथुन : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। कुछ नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।
कर्क : आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कन्या : अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा। कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
तुला : समय व स्थिति के अनुसार स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ परेशान करेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र मे सफलताएं मिलेंगी। घर में सामान्य वातावरण रहेगा।
वृश्चिक : सगे-संबंधियों के साथ सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है। अपने कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयास करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। संबंधियों के बीच थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें।
धनु : कार्य-पेशे में कुछ नई तब्दीली रुचिकर होगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंताएं बढ़ेंगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति मे अवरोध होगा।
कुंभ : उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
मीन : आलस्य महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता संभव।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics