Weekly Horoscope 26 January to 1 February 2025: साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष- इस सप्ताह कुछ भविष्य संबंधी चिंताएं रहेंगी। बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित होगी। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी वर्ग शिक्षा में लापरवाही न बरतें। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा रहेगा। बुधवार एवं शनिवार को अत्यधिक व्यय से चिंता होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। चाटुकारों से दूरी बतायें।
वृषभ- नये व्यायसायिक संबंधों के लाभ संभव।राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे लेकिन अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
मिथुन- आर्थिक सुदृढ़ता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता बढ़ेगी। घरेलू वातावरण छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में सुख व उत्साह में वृद्धि होगी। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी में लोकप्रिय होंगे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
कर्क- कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे आपकी छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। बचकाना स्वभाव छोड़ गंभीर बनें। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों के स्नेह से सुखद व उत्साहपूर्ण रहेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव। मांगलिक कार्यों में भागेदारी बढ़ेगी।
सिंह- अत्याधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंतित होंगे। प्रशासनिक स्तर के लोगों से निकटता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के लिए भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक किसी सुखद घटना से घरेलू वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या का हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।
कन्या- इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। कुछ आर्थिक कठिनाइयां रहेंगी। विरोधियों की प्रबलता संभव किंतु धैर्य व जुझारु प्रवृति से हर स्थिति का सामना कर लेंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।
तुला- महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा परिश्रम तीव्र होगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित रहेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।
वृश्चिक- निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। कुछ परिवारिक चिंताएं रहेंगी। अपने मनोबल से आय व्यय में संतुलन बनाएंगे। उच्चस्तरीय लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। यात्रा द्वारा लाभ होगा। शिक्षा में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा।
धनु- आपकी उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। रोजगार में व्यस्तता रहेगी किंतु महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे करें। मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु आपका दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवांछित सफलता के लिए चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मकता पैदा होगी।
मकर- सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। कुछ छोटी-मोटी परेशानियां छोड़ दें तो घर में उत्साहित माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।
कुंभ- बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से प्रसन्न होंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन- सगे-संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश की आशंका है। किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिज्ञों को आकस्मिक लाभप्रद स्थितियों से लाभ होगा। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें।
सप्ताह के व्रत और त्योहार
27 जनवरी-भद्रा शुरु रात्रि 08:35 बजे से, प्रदोष व्रत, मासशिवरात्रि व्रत, रटन्ती कालिका पूजन, मेरु त्रयोदशी व्रत, आदिनाथ निर्वाण दिवस (जैन)। 28 जनवरी-भद्रा समाप्त प्रात: 08:06 बजे, लाला लाजपत राय जयन्ती। 29 जनवरी-स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, मौनी अमावस्या, अमावस्या तिथि क्षय। 30 जनवरी-पंचक (पचखा) शुरु सायं 06:35 बजे से, माघ शुक्ल पक्ष शुरु, श्री बल्लभावतार, बल्लभ जयन्ती। 31 जनवरी-महात्मा गांधी निर्वाण दिवस, सवरेदय पखवारा शुरु। 1 फरवरी-गौरी तृतीया, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत, वरद चतुर्थी, तिल चतुर्थी, कुन्द चतुर्थी, हिजरी सावान 8वां माह शुरु। 2 फरवरी-बसन्त पंचमी, श्री पंचमी, बागीर जयन्ती, सरस्वती पूजा, तक्षक पूजा, रतिकाम महोत्सव।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र |
Tweet