Aaj Ka Rashifal, Saturday, February 25, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज शनिवार, 8 फरवरी, 2025 का राशिफल

February 8, 2025

Aaj Ka Rashifal, Saturday, February 25, 2025: जानिए शनिवार, 8 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं का आंकलन करें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें।

बृषभ : रोजगार में परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिजनों के अनुकूल चलने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। घर में खुशहाली रहेगी।

मिथुन : भविष्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। जीविका में सामान्य व्यस्तता रहेगी।

कर्क : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

सिंह : काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए भविष्य को संवारें। कमजोर मनोबल के कारण मन में शंकाओं का जन्म संभव।           
कन्या : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। पुरानी बातों को भूल नये समय का स्वागत करें। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।

तुला : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यासायिक कारणों से घर से दूर रहना पड़ सकता है। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिंतित होगा।

वृश्चिक : महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य का त्याग करें। अपनी दिनचर्या सुधार रचनात्मक कार्य की ओर केंद्रित हों। हर स्थिति में समय को कोसना ठीक नहीं है। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर बना रही है। इसे बदलें।

धनु : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिंतित होगा। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। सगे-संबंधों में सरल व सहनशील बने रहने का प्रयास करें। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मकर : व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव। घरेलू वातावरण सुखद होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। किसी संबंध के प्रति प्रगाढ़ता से निजी संबंधों में कटुता पैदा हो सकती है। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।

कुंभ : बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। बकाया धन प्राप्ति का योग है। खान-पान में परहेज रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

मीन: सम्बन्धों मे मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू कायां में व्यस्तता रहेगी। शिक्षा के दिशा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिन्तित होगा। आपका अस्थिर मन मूल्यवान समय को व्यर्थ के कायां में गंवायेगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics