Aaj Ka Rashifal, Tuesday, February 11, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज मंगलवार, 11 फरवरी, 2025 का राशिफल

February 11, 2025

Aaj Ka Rashifal, Tuesday, February 11, 2025: जानिए मंगलवार, 11 फरवरी, 2025 को राशिफल में जानें आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष : रोजगार में अपनी प्रतिभा का लाभ उठायेंगे। ईरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।

बृषभ : माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार हैं। सगे संबंधियों से अपने अनुकूल अपेक्षा रखना कष्टकारी होगा। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।

मिथुन : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं नकारात्मक विचार ला सकती हैं किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी।

कर्क : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लायेंगी।  घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित होगा।  प्रतिभा द्वारा संबंधों में प्रभावी होंगे।

सिंह : किसी पुराने संबंधी के साथ निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति होने से आपकी  महत्ता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी ब बनायें। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।

कन्या : सगे-संबंधों के बीच मधुरता कायम रखें। घरेलू वातावरण उत्साहित होगा। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी।

तुला : भावना प्रधान मन सगे-संबंधियों के प्रति चिंतित होगा। रोजगार क्षेत्र में आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। दुविधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर स्वयं को केंद्रित करें।

वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। विद्यार्थी पढ़ाई में केंद्रित होंगे।

धनु : दुनियादी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें।

मकर : भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। धनागम के स्रेत बनेंगे।

कुंभ : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।

मीन : राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। प्रणय संबंधों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ेगी लेकिन सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।


पं. कृष्ण गोपाल मिश्र

News In Pics