
Aaj Ka Rashifal, Saturday, May 24, 2025: आज हम आपको बताएंगे शनिवार, 24 मई, 2025 के राशिफल के बारे में, किस राशि वालों को रहना होगा सतर्क और किन राशि वालों को होगा फायदा।
मेष : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति प्रसन्नता लायेगी। महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था में मन चिंतित होगा।
बृषभ : सामाजिक संबंधों में कुशल व्यवहार से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन : भविष्य संबंधी कुच चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा में केंद्रित लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में मनोवान्छित सफलता मिलने के आसार हैं।
कर्क : कुछ नई अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। श्रेष्ठजनों के साथ नजदीकियां पैदा होंगी। भावना से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।
कन्या : असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
तुला : व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी।
वृश्चिक : परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास करायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे।
धनु : कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
मकर : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।
कुंभ : परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।
मीन : उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा। कुछ नये संबंधों के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है।
पं. कृष्ण गोपाल मिश्र |
Tweet