Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर देश भर में शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

March 9, 2024

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को पूजा करने के लिए दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कई जगहों पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।

दिल्ली के कई मंदिरों में लोग सुबह से ही शिवालयों के बाहर नजर आए। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु भगवान शिव को दूध और फल-फूल चढ़ाने के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ मोहाली में  शिव मंदिर में माथा टेका। उन्होंने कहा, यह शुभ अवसर हम सभी में प्रेम, स्नेह, सौहार्द और भाईचारे के महान विचारों को प्रेरित करे।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव के लाखों भक्तों के लिए सबसे शुभ और महत्वपूर्ण आध्यात्मिक त्योहार है और यह दिन उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारूू दत्तात्रेय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भगवान शिव सभी को आध्यात्मिक विकास और आंतरिक शांति का आशीर्वाद दें। आइए भगवान शिव की दिव्य ऊर्जा को आत्मसात करके अंधेरे और अज्ञानता को दूर करें। महाराष्ट्र के नासिक जिले के प्रसिद्ध त्रंबकेर मंदिर और अन्य मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए हजारों भक्त उमड़े। मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र ‘ओम नम: शिवाय’, ‘हर हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के उद्घोष से गूंज उठे।

देश के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक  त्रंबकेर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालु कपालेर, सोमेर, तेलभांडेर, भगवान बाणोर और नरोशंकर मंदिरों में भी पहुंचे। लोगों ने रामकुंड और तीर्थराज कुशावर्त में पवित्र डुबकी लगाई।

अधिकारियों ने कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। केरल में भी पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया गया। विशेष अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में सभी उम्र के श्रद्धालु भगवान शिव के मंदिरों में पहुंचे।

सुबह से ही तिरुवनंतपुरम के श्रीकंदेरम महादेव मंदिर, त्रिशूर में वडक्कुनाथन मंदिर, अलुवा महादेव मंदिर और वैकोम में महादेव मंदिर सहित कई प्रसिद्ध मंदिरों के सामने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। राज्य में कई प्रमुख मंदिरों का प्रबंधन करने वाले देवस्वओम बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए सुचारू दर्शन सुनिश्चित करने को लेकर शिव मंदिरों में उपयुक्त व्यवस्था की थी।


भाषा
नई दिल्ली

News In Pics