
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग हादसे में बचाए गए राज्य के 8 मजदूरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और उपहार देकर उनका सम्मान किया। ये मजदूर 33 अन्य मजदूरों के साथ 12 नवंबर से सिल्क्यारा सुरंग में फंसे थे। इनको 28 नवंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।उत्तराखंड में 12 नवंबर से सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। सभी मजदूर डॉक्टर की देखरेख के बाद अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 8 मजदूर लखनऊ पहुंचे, लखनऊ के हजरतगंज स्थित नैमिषारण्य वीवीआईपी गेस्ट हाउस में प्रदेश सरकार की तरफ से इनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी।
समयलाइव डेस्क नई दिल्ली |
Tweet