बलिया में किशोरी के अपहरण और बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

September 18, 2025

उत्तर प्रदेश की बलिया जिले की पुलिस ने 15 साल की एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर अपहरण करने और उसे बेंगलुरु ले जा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने किशोरी को बुधवार को सिकंदरपुर कस्बे के समीप से मुक्त करा लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी कृष्णा चौहान (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

किशोरी ने पुलिस को बयान दिया कि उसे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर गांव के कृष्णा ने अगवा कर लिया था और बेंगलुरु ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है।

पुलिस ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता तीन सितंबर को कोचिंग गयी थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी और लापता हो गयी।

इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर गत नौ सितंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) की धारा 87 व 65 (1) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा की वृद्धि की है।

पुलिस अधीक्षक सिंह के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को सिकंदरपुर कस्बे के समीप से बुधवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण कर जेल भेज दिया है।


भाषा
बलिया

News In Pics
cached